बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का
पति कल किसी काम से बाहर गया हुआ था। आज जब महिला का पति वापस लौटा तो महिला ने
आपने साथ हुई आपबीती अपने पति को बताई। वहीं अब पीड़ित महिला व उसके पति ने धौलाना
थाना पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की है।पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई हैं।
वहीं तीनों आरोपी लोग गांव से फरार बताए जा रहे हैं।