rape of a minor girl in ajmer district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहाने से नाबालिग को खंडहर में बुला किया ये गलत काम

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 8:55 PM (IST)
बहाने से नाबालिग को खंडहर में बुला किया ये गलत काम
अजमेर। पुष्कर थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा में नाबालिगलडक़ी से रेप का मामला सामने आया है। किशनपुरा के ही रहने वाले युवक पर लडक़ी को खंडहर में ले जाकर बलात्कार का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सोमवार रात की है, जब नाबालिग लडक़ी को अकेला पाकर युवक सुरेशनाथ ने उसे दुष्कर्म का शिकार बना डाला। आरोपी सुरेशनाथ नेे उसे किसी बहाने से गांव के एक खंडहर मकान में बुलाया। पीडि़ता के वहां आने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सुरेशनाथ ने उसे मुंह बंद रखने के लिए कहा और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। लडक़ी ने रात को डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। पीडि़ता ने सुबह डरते हुए अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार ने मामला दर्ज कराया। वहीं, यह बात आरोपी युवक को पता चली तो वह गांव से फरार हो गया। मामले की जानकारी लेने थानाधिकारी दुलीचन्द ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement