khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 09:28 AM (IST)
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वह मूलत: मध्यप्रदेश की रहने वाली है और अपनी बेटी के साथ काम की तलाश में 9 अक्टूबर को जयपुर आई थी। 10 अक्टूबर को भांकरोटा बस स्टैंड पर बेटी को छोडक़र काम की तलाश में गई थी। लौटने पर बेटी वहां नहीं मिली। शाम को जब बेटी आई तो वह डरी हुई थी, इस पर वह उसे लेकर मध्यप्रदेश चली गई। वहां पहुंचकर बेटी ने बताया कि 10 अक्टूबर को उसे बगरू, सांगानेर निवासी सीताराम अग्रवाल मिला और काम दिलवाने के बहाने जयसिंहपुरा रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां एक अन्य आरोपी अनिल गोयल की मौजूदगी में उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पीडि़ता जयपुर लौटी और मुहाना थाने में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने मां बेटी पर आरोपियों से राजीनामा करने का दबाव बनाया।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट