पुलिस ने कहा कि आरोपी पीडित को 2008 से जानता है।
अधिकारी ने कहा,लडकी साल 2010 में दिल्ली आई, तभी से दोनों रिश्ते में थे।
कई बार पीडित द्वारा शादी का आग्रह करने के बाद सिंह उससे शादी नहीं कर
रहा था, इस वजह से उसने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाने में भारतीय दंड
संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) का एक मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने
कहा कि पुलिस अजय सिंह से पूछताछ कर रही है और उसे महिला के बयान के बाद
दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता
है।
बता दें,पिछले महीने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक पीएचडी छात्र पर
दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।
(आईएएनएस)