rape case registered against JNU research scholar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेएनयू शोध छात्र दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 7:19 PM (IST)
जेएनयू शोध छात्र दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक शोध छात्र को एक 26 साल की महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराने के बाद पीड़ित ने बुधवार को अपना बयान दर्ज कराया, जिसके बाद अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बुधवार को कहा कि महिला ने मंगलवार शाम पुलिस में शिकायत की कि आरोपी अजय सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सिंह मध्य प्रदेश का निवासी है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement