Rangeela Rao listened to peoples problems-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगीला राव से सुनी लोगों की समस्याएं

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 12:13 PM (IST)
रंगीला राव से सुनी लोगों की समस्याएं
मंडी। मुख्यमन्त्री के राजनितिक सलाहकार रंगीला राम राव आज लोअर भाम्बला, हरियाली टाण्डा, रमेहड़ा-1, रमेहड़ा-2, बलौणी, रोपा ठाठर, हवाणी, टिक्करी, सध्वाणी तथा बतैल के जनसम्पर्क अभियान मे लोगों की समस्यायें सुनी, जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वित आयोग के माध्यम से जो धनराशि पंचायतों को आबंटित की गई है उस राशि का उपयोग गांवो की जरूरतों के अनुसार प्रत्येक वार्ड में करना सुनिश्चित करें। बलौणी तथा हरियाली टाण्डा में जो शमशानघाट में कार्य होना है उसे भी पंचायत द्वारा करवाने का आश्वासन दिया। लोगों की सड़कों को पक्का करने तथा बसें चलाने की मांग पर उन्होंने कहा कि इन सडकों की चौड़ाई बस चलाने के लिए कम है अगर लोग सड़कों को चौड़ा करने के लिए जमीन उपलब्ध करवाएंगे तो सड़कों को चौड़ा कर पक्का करवा दिया जाएगा तथा बाद में इन सड़कों पर बस चलाने का प्रावधान भी कर दिया जाएगा।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement