Rangeela Rama Rao visited panchayat Smaila-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रंगीला राम राव ने किया समैला पंचायत का दौरा

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 5:05 PM (IST)
रंगीला
राम राव ने किया समैला पंचायत का दौरा
मंडी । मुख्यमन्त्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने शनिवार को ग्राम पंचायत समैला के साधरा, घोड़ी, मतोली, बारी, समैला, टिक्करी, नारगी,नौण तथा पारगी गांवो का दौरा किया तथा लोगों विद्युत, पेयजल, सड़क इत्यादि समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने मतोली गांव मे पानी की समस्या पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्प वैल लगाकर गांव के लोगों को बराबर मात्रा में पानी मुहैया करवाएं । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कुठेड़ा, घोड़ी, मतोली, समैला सड़क को शीघ्र ही विकसित व मुरम्मत करने को कहा । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रही है । क्षेत्र में पेयजल समस्या दूर करने के लिए उठाऊ पेयजल योजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर है जिनमे से डैहर, कोट उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है । इस योजना के निर्मित होने से हटली क्षेत्र की नौ पंचायतों में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी । इस अवसर पर ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष योग राज ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अनु कुमारी, पूर्व उप प्रधान प्रेम चन्द, सूबेदार प्रभुदयाल, रत्न इत्यादि उपस्थित रहे।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement