Rammehar Harikot appointed as President of District Sain Sabha Hisar, Naresh Selpad as General Secretary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राममेहर हरिकोट जिला सैन सभा हिसार के अध्यक्ष, नरेश सेलपाड़ महासचिव नियुक्त

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 3:11 PM (IST)
राममेहर हरिकोट जिला सैन सभा हिसार के अध्यक्ष, नरेश सेलपाड़ महासचिव नियुक्त
खास खबर। हिसार जिला सैन सभा हिसार के हाल ही में संपन्न हुए चुनावों एवं कार्यकारिणी विस्तार के तहत नई टीम का गठन कर दिया गया है। इस दौरान समाज के युवा एवं मेहनती राममेहर हरिकोट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि नरेश सेलपाड़ को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में समाजसेवी नरेन्द्र दिनोदिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि कुलदीप सैन पाबड़ा तथा छाजूराम सरोहा (मिर्जापुर) को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन के संरक्षक डॉ. राजकुमार दिनोदिया एवं हरियाणा कोर कमेटी के कोषाध्यक्ष विनोद सरोहा ने संयुक्त रूप से बताया कि इंस्पेक्टर भीम सिंह खांडा, बीडीसी राजकुमार (चौधरीवास) एवं श्रीभगवान (हांसी) को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए राजेन्द्र सरसाना को कोषाध्यक्ष तथा कृष्ण तंवर (खरबला) को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संगठन को मार्गदर्शन देने हेतु सुरेश मोयल (बालसंदिया) तथा डॉ. सुनील दिनोदिया को सलाहकार नियुक्त किया गया है।
कानूनी मामलों के लिए एडवोकेट कुलदीप कनौरिया को कानूनी सलाहकार बनाया गया है, जबकि मीडिया से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए फूल कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष करियर काउंसलिंग समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में कर्ण सिंह (पॉलिटेक्निक कॉलेज) तथा प्राचार्य होशियार सिंह (बधावड़) को शामिल किया गया है, ताकि समाज के विद्यार्थियों को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।
132 सदस्यों की मौजूदगी में हुआ चयन:
सैन समाज के अघ्यक्ष का चुनाव चयन समिति के अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी नेता कुलदीप सैन पाबड़ा की अध्यक्षता एवं जिला सैन सभा के सरंक्षक डा. राजकुमार दिनोदिया की विशेष उपस्थिति में संपंन हुआ। जिसमें ड्रा के माध्यम से रामेहर हरिकोट का चयन हुआ। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष आन्नद स्वरुप पाबड़ा, श्रीभगवान हांसी, सतपाल सिवानी बोलान, सतबीर बालक, कपूर नंबरदार थुराना, हरिओम सरपंच खरबला, साधुराम फौजी गंगवा, मास्टर प्रहलाद तलवंडी राणा, कर्मबीर सेलपाड़, होशियार सिंह, सुनील सैन, ईश्वर गंगवा, डा. सुरेन्द्र ढंढेरी, दिलबाग मुजादपुर, रमेश पाबड़ा, राजेश रजलीवाल शाहपुर, सुनील बरवाला, सतबीर सिंह लाडवा, जगदीश चन्द्र पाबड़ा, रणधीर सिंह पाली, मगत राम पटेल नगर, जितेन्द्र सैन चौधरीवास, योगाचार्य डा. मुकेश सातरोड, कृष्ण कुमार गिल थुराना, बीडीपीओ ओमप्रकाश सातरोड, राजेन्द्र सरसाना, लीलुराम चौहान, राधेश्याम चौधरीवास, शंकरलाल सरसाना, राजकुमार झिझरिया चौधरीवास, सूबेदार रामकुमार सेलपाड़ सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
12 महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा फोकस:
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राममेहर हरिकोट, महासचिव नरेश सेलपाड़ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र दिनोदिया ने संयुक्त रूप से कहा कि उनकी टीम समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि आगामी छह माह के भीतर कार्यकारिणी द्वारा 12 महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन कार्यों में सबसे पहले सैन धर्मशाला में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना शामिल है, ताकि समाज के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत लगभग 1000 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
यह अभियान संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को एक मंच पर लाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने आगे बताया कि समाज के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इसके साथ ही शिक्षा, सामाजिक एकता, रोजगार मार्गदर्शन और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement