Ramesh Meena stays protesting for fourth day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सपोटरा विधायक रमेश मीणा का चौथे दिन भी धरना रहा जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 5:58 PM (IST)
सपोटरा विधायक रमेश मीणा का चौथे दिन भी धरना रहा जारी
करौली। सपोटरा विधायक रमेश मीणा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन पीसीसी चीफ सचिन पायलट के निर्देश पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा सरकार को गूंगी सरकार बताते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ने के आरोप लगाए। पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने दुष्कर्म के आरोपी की खुलेआम घूमने को लेकर जिला प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। शेखावत और चौधरी ने रमेश मीणा के धरने की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन रमेश मीणा के साथ है। धरने के बारे में पीसीसी चीफ को अवगत कराया जाएगा। रमेश मीणा ने धरने के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर आरोप आरोग जड़े। और कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। धरने मे पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कांग्रेसी नेता हरि सिंह मीणा कन्हैयालाल शर्मा भूपेंद्र भारद्वाज महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीरा कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement