ramaskal gurjar says that akhilesh government will once again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक बार फिर बनेगी सपा सरकार - रामसकल गुर्जर

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 6:51 PM (IST)
एक बार फिर बनेगी सपा सरकार - रामसकल गुर्जर
धौलपुर। एक बार फिर यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और बसपा, भाजपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल मुंह ताकते रह जाएंगे। ये कहना है समाजवादी पार्टी नेता और खेल मंत्री रामसकल गुर्जर का। वे सोमवार को पूर्व विधायक और पार्टी के नेता सालिगराम के निधन पर शोक जताने और परिजनों को सांत्वना देने धौलपुर आए थे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की बहुमत के साथ सरकार बनेगी। अखिलेश सरकार ने प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। देश में नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से गरीबों के सामने खाने तक की समस्या हो गई है। बिना तैयारी के लिए गए इस फैसले से अर्थव्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement