Rakesh Pandey accused of killing BJP MLA Krishnanand Rai killed in encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी राकेश पांडे एनकाउंटर में ढेर

khaskhabar.com: रविवार, 09 अगस्त 2020 2:53 PM (IST)
यूपी में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोपी राकेश पांडे एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ । यूपी के बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के हत्या दोषी राकेश पांडे को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। एसटीएफ के एसएसपी सुधार सिंह ने कहा कि एसटीएफ बनारस की टीम ने 5 बदमाशों के साथ मुठभेड़ में राकेश पांडे मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर को गोली मारी जिसे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इस पर 25,000 के 2 इनाम थे, और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शूटर राकेश पांडे उर्फ हनुमान पांडे पर 1 लाख रुपये का इनाम था। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने कहा कि जब पांडे अपने एक साथी से मिलने के लिए सरोजनीनगर पुलिस थाने की सीमा के एक इलाके में गया तो वहां एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। इसी दौरान हुई जवाबी फायरिंग में पांडे को गोली लगी।
पुलिस ने कहा कि पांडे पिछले 23 वर्षों में अंसारी के गिरोह द्वारा की गई कई हत्याओं और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल था। उस पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था, जिनकी 2005 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन पांडे को अधीनस्थ अदालत में मुकदमे के बाद बरी कर दिया गया था।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पांडे के खिलाफ 1993 और 2010 के बीच कम से कम 10 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे और अपराधी पिछले 10 वर्षों से फरार था।
आईजी ने कहा कि पुलिस पिछले कई महीनों से उसे लगातार ट्रैक करने की कोशिश कर रही थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement