Rajnath Singh will attend BJP workers convention-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘सबका साथ-सबका विकास’ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे राजनाथ सिंह

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 6:04 PM (IST)
‘सबका साथ-सबका विकास’ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे राजनाथ सिंह
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को जयपुर शहर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन ‘सबका साथ-सबका विकास’ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य वक्ता होंगे। जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार शाम 5 बजे बिड़ला सभागार में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र सरकार की सोच एवं भावना ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत केंद्र की ओर से तीन वर्षों में शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमुख उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही देश के स्वाभिमान के लिए गत तीन वर्षों में लिए गए निर्णयों को कार्यकर्ताओं के सामने रखेंगे और इन्हें आमजन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी करेंगे। सम्मेलन को राजस्थान सरकार के मंत्री, जयपुर के सांसद, विधायक आदि संबोधित करेंगे। सम्मेलन में शहर के सभी बूथ अध्यक्ष, विस्तारक एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के 30 मंडलों एवं सभी 7 मोर्चों की बैठकें की जा चुकी हैं। सम्मेलन में शहर भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
यह रहेगा कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुहाना मंडी में मोदी फेस्ट कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1 बजे दूदू में योजनाओं के लाभार्थियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह शाम 4:30 बजे विचार परिवार के साथ भारती भवन में संवाद करेंगे। उसके बाद शाम 5 बजे बिडला ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सभा को संबोधित कर शाम 6:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement