Rajesh Bakshi was elected IPH Engineer Union Territory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजेश बख्शी चुने गए आईपीएच अभियंता संघ के प्रदेश प्रधान

khaskhabar.com: रविवार, 16 जुलाई 2017 5:21 PM (IST)
राजेश बख्शी चुने गए आईपीएच अभियंता संघ के प्रदेश प्रधान
मंडी। हिमाचल प्रदेश सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग अभियंता संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन जो रविवार को मंडी के विपाशा सदन में हुआ में राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह अधिवेशन हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता सुमन विक्रांत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मंडी जोन के मुख्य अभियंता राजेश बख्शी तथा धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता नवीन पुरी भी मौजूद रहे। इस अधिवेश में संघ के संविधान पर चर्चा की गई तथा संविधान को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस राज्य स्तरीय अधिवेशन में प्रदेश भर से भारी संख्या में आए अभियंताओं ने भाग लिया। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं व मांगों पर भी इस अधिवेशन में विचार विमर्श किया गया। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव इस तरह से किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement