Rajendra Rathore said only technically losers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा नेता अभी भी सदमे में, राठौड़ ने कहा सिर्फ तकनीकी रूप से चुनाव हारे

khaskhabar.com: सोमवार, 31 दिसम्बर 2018 6:36 PM (IST)
भाजपा नेता अभी भी सदमे में, राठौड़ ने कहा सिर्फ तकनीकी रूप से चुनाव हारे
जयपुर । ऐसा लगता है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा को अपनी हार को लेकर सदमा लगा है और इस हार को सिर्फ तकनीकी रूप से हार कह रही है। पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा चुनाव सिर्फ तकनीकी रूप से हारी है और हार में मतों का प्रतिशत काफी कम है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान राठौड़ ने कहा कि पार्टी जनादेश का सम्मान करती है, और लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने पहली गहलोत कैबिनेट के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बेरोजगारी भत्ते पर कोई फैसला नहीं कर सकती है। साथ ही किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी अभी कमेटी का गठन किया है। राठौड़ की माने तो गहलोत को सिर्फ राबर्ड वाड्रा के जमीनों से जुड़े मामलों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आपसी मतभेद वाली सरकार है। वहीं जहां तक पिछले छह महीने के फैसलों की समीक्षा की बात है, तो गहलोत सरकार पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के फैसलों की समीक्षा करवा ले, यह हमारी चुनौती है कि एक भी फैसला गलत नहीं था, सभी फैसले नीतिगत और प्रदेश के हित में लिये गये थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement