Rajasthani film industry in the grip of note ban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी की चपेट में राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री, कई रिलीज रुकीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 12:02 PM (IST)
नोटबंदी की चपेट में राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री, कई रिलीज रुकीं
जयपुर। सरकार के 500 और 1000 के नोट बंद करने के निर्णय के बाद बाजार पर तो असर पड़ा है, फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका प्रभाव नजर आ रहा है। जहां बॉलीवुड में बहुत-से प्रोजेक्ट रुक गए हैं और फिल्मों की रिलीज को पोस्टपोन किया जा रहा है, वहीं राजस्थानी सिनेमा को भी गहरा झटका लगा है। बहुत-सी राजस्थानी फिल्में रिलीज होने से रुक गई हैं, वहीं कई फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल चेंज हो गए हैं। कोई भी निर्माता-निर्देशक रिस्क लेने को तैयार नहीं है। एक्टर अरविंद कुमार की ‘पक्की हीरोगिरी’ 18 नवम्बर को रिलीज होने वाली थी और इसके लिए काफी प्रचार-प्रसार भी किया गया था, लेकिन नोटबंदी के मैसेज के साथ लोगों को इसकी रिलीज को स्थगित करने की जानकारी दी जा रही है। फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि फिल्मों को बनाने में अब करोड़ों रुपए का बजट लग रहा है और यदि इस नोटबंदी का असर रिलीज पर पड़ जाए तो बहुत-से लोगों की उम्मीदें टूट जाएंगी। वहीं, राजस्थानी फिल्मों की बात की जाए तो इस समय लगभग 15 फिल्में बनकर तैयार हैं, पर रिलीज की प्लानिंग सभी की अधूरी है। ‘मां’ और ‘नानी बाई रो मायरो’ भी इसी साल रिलीज होनी थी, जिस पर भी नोटबंदी का असर पड़ा है। अनुदान ने भी अटकाई फिल्में यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement