Rajasthan will create a modern state: Vasundhara Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान को आधुनिक प्रदेश बनाएंगे: वसुंधरा राजे

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अगस्त 2018 09:46 AM (IST)
राजस्थान को आधुनिक प्रदेश बनाएंगे: वसुंधरा राजे
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस का 72वें समारोह जयपुर में एसएमएस स्टेडियम में मनाया गया। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री 9.05 बजे स्टेडियम पहुंच गई थीं। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने हमें सेवा करने का मौका दिया है। हमने सभी वर्गों के लिए काम किया है। जनता के विश्वास का परिणाम है कि प्रदेश का नाम विकासशील प्रदेशों में लिया जाता है। उन्होंने कहा, हम राजस्थान को अाधुनिक प्रदेश बनाएंगे। हमारी सरकार ने आधुनिक शिक्षा का वातावरण तैयार किया है। युवाओं को रोजगार प्रदान करना हमारी सरकारी की प्राथमिकता है। युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां इस साल के अंत में निकाली जाएंगी। डिजिटल राजस्थान में राजस्थान अग्रणी राज्य है। अन्य राज्य भी आईटी के क्षेत्र में राजस्थान से सलाह ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement