Rajasthan Teachers Union Ambedkar demanded to resolve the problems related to vigilant duty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने वीक्षक ड्यूटी से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने की मांग की

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 सितम्बर 2025 6:52 PM (IST)
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ने वीक्षक ड्यूटी से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने की मांग की
टोंक। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर, जिला टोंक ने गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर वीक्षक ड्यूटी से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की मांग की। जिलाध्यक्ष जयंती प्रकाश नुवाल ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में शिक्षकों को बार-बार वीक्षक ड्यूटी में लगाया जा रहा है, जिससे शैक्षणिक कार्य बाधित हो रहा है और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि वीक्षक ड्यूटी केवल एक पारी (शिफ्ट) में लगाई जाए, अवकाश के दिन यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी लगती है तो संबंधित शिक्षक को क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाए। अतिवृष्टि के कारण पहले से ही पढ़ाई प्रभावित होने के कारण एक शिक्षक को केवल एक दिन वीक्षक ड्यूटी में लगाया जाना चाहिए। जिला मंत्री जितेंद्र बैरवा ने कहा कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाता है, तो शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा।
ज्ञापन देने वालों में हरिराम बड़ीवाल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), नाजिर मकसूद (कोषाध्यक्ष), मुकेश कराडिय़ा, लाल चन्देल, ओमप्रकाश वर्मा, रमेश चंद बोयत, परमानंद वर्मा, हनुमान बादाम, सुदर्शन जोनवाल, धीरज बंसीवाल, अनिल वर्मा, सीताराम बैरवा, बाबूलाल वर्मा, सर्वेश मेहरा, नानू लाल, राजेश चन्देल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement