Rajasthan State Warehousing Corporation benefited 34.48 crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम को 34.48 करोड़ का लाभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2017 2:58 PM (IST)
राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम को 34.48 करोड़ का लाभ
जयपुर। राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम को वित्तीय वर्ष 2016-2017 में 3448.38 लाख रुपये का लाभ हुआ है। निगम के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने बुधवार को निगम की वर्ष 2016-2017 की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में यह जानकारी दी। गहलोत ने कहा कि राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम उन कुछ चुनिन्दा राजकीय उपक्रमों में से एक है, जो गत 34 वर्षों से निरन्तर लाभ में चल रहा है। निगम को वर्ष 2016-2017 में कर पश्चात् 2715.83 लाख रुपये का लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि निगम के लाभ एवं इसके द्वारा की जा रही प्रगति को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2016-2017 के लिए अंशधारकों को 30 प्रतिशत की दर से लाभांश का भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया है। गहलोत ने बताया कि राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम द्वारा राज्य में विभिन्न स्थानों पर 93 भण्डारगृहों का संचालन किया जा रहा है जिनकी कुल औसत भण्डारण क्षमता 11.03 लाख मै.टन रही। वित्तीय वर्ष 2016-2017 के दौरान निगम की भण्डारण क्षमता की औसत उपयोगिता 83 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा कि निगम की स्थिर आस्तियों में भी वृद्धि हुई है। यह वृद्धि वर्ष 2016-2017 के दौरान 31296.99 लाख रुपये की है, जो कि गत वर्ष की तुलना में 19.54 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2016-2017 के दौरान निगम की कुल सकल प्राप्तियाँ (टर्न ओवर) आय 9111.10 लाख रुपये हुई है।
गहलोत ने बताया कि राज्य में वर्तमान में भण्डारण क्षमता की कमी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा राज्य में भण्डारण का आधारभूत ढांचा निगम के माध्यम से विकसित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत राज्य में लगभग 7.05 लाख मै.टन की अतिरिक्त भण्डारण क्षमता के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसमें से निगम द्वारा लगभग 43,050 मै.टन के गोदाम निर्माण की कार्यवाही की जा चुकी है एवं शेष की भी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इस प्रकार 31 मार्च, 2017 को निगम की स्व-निर्मित भण्डारण क्षमता बढ़कर 10.08 लाख मै.टन हो गई है।
गहलोत ने बताया कि निगम द्वारा अपने भण्डारगृहों पर संग्रहित कृषि उत्पादन एवं अन्य जिन्सों के भण्डारण शुल्क में सामान्य श्रेणी के किसानों को 60 प्रतिशत की दर से तथा अनुसूचित जाति/जनजाति की श्रेणी के किसानों को 70 प्रतिशत की दर से छूट भी प्रदान की जाती है, जो कि अन्य राज्य भण्डारण निगमों एवं केन्द्रीय भण्डारण निगम की तुलना में सर्वाधिक है।
निगम के कर्मचारियों की पेंशन भुगतान की सुनिश्चितता के लिए निगम द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम में एक पेंशन फण्ड बनाया जा चुका है, ताकि निगम के पेंशनधारी कर्मचारियों को निर्बाध पेंशन का भुगतान हो सके।
गहलोत ने कहा कि निगम की भण्डारण क्षमता में निरन्तर वृद्धि हो रही है। निगम आउटसोर्सिंग एवं अपने कुशल प्रबन्धन के माध्यम से गुणवत्ता से समझौता किए बगैर अपनी गतिविधियों का विस्तार एवं विविधिकरण करते हुए भण्डारगृहों का आधुनिकीकरण कर अपने व्यवसाय में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement