Rajasthan Mission-2030: Online sensitization program on Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान मिशन-2030 : ऑनलाइन सेंसेटाईजेशन कार्यक्रम सोमवार को

khaskhabar.com: शनिवार, 09 सितम्बर 2023 5:00 PM (IST)
राजस्थान मिशन-2030 : ऑनलाइन सेंसेटाईजेशन कार्यक्रम सोमवार को
जोधपुर। राजस्थान मिशन 2030 अभियान के संबंध में 11 सितम्बर, सोमवार को दोपहर 1 बजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन सेंसेटाईजेशन कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता द्वारा जिलास्तर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधीनस्थ कार्मिकों, हितधारकों एवं जिले के नागरिकों को अभियान के संबंध में बहुआयामी जागरुकतापरक जानकारी दी जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सुनीता पंकज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसमें ग्राम पंचायत स्तर तक के प्रतिभागियों का ऑनलाइन सेन्सेटाइजेशन किया जाएगा। यह ऑनलाइन सेंसेटाईजेशन वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ ही फेसबुक, यूट्यूब, टविटर आदि अकाउंटस, लाईव, ई मित्र प्लस आदि प्लेटफार्म्स के माध्यम से होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। आईटीआई मंडोर में टेक फेयरः औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडोर में 8 व 9 सितंबर को राजस्थान राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत दो दिवसीय टेक फेयर-2023 का आयोजन किया गया। फेयर में विद्यार्थियों को विकसित राजस्थान में औद्योगिक प्रशिक्षण के योगदान तथा तकनीकी शिक्षा की जानकारी दी गई।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडोर के आचार्य पवन कुमार भाटी ने बताया कि संस्थान में 4 सितंबर को राजस्थान मिशन 2030 मिशन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रम में 11 सितंबर को कौशल प्रशिक्षण की भागीदारी व 2030 में कैसा हो हमारा विभाग विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement