Advertisement
राजस्थान के मंत्री ने दिया संकेत, राज्य में जल्द यूसीसी लागू करने की योजना

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जयपुर में विरोध-प्रदर्शन करने वाली गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता तंजीम मेरानी को लिखे पत्र में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यूसीसी लाने की बात कही।
अपने पत्र में उन्होंने कहा, समान नागरिक संहिता को लेकर एक मसौदा समिति बनाने का विषय जल्द ही मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मीडिया से कहा, पूरा देश एक होना चाहिए, एकरूपता होनी चाहिए। आज नहीं तो कल सरकार यूसीसी लाएगी।
सूत्रों ने बताया कि यूसीसी बिल का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। इस कमेटी में मंत्री, कानूनी विशेषज्ञ और अधिकारी रखे जायेंगे. एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और उस पर जनता से सुझाव मांगे जाएंगे। फिर इसे विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


