Advertisement
राजस्थान देश का पहला राज्य, जहां इतनी राहत एक साथ

राज्य सरकार की ओर से इतनी योजनाएं संचालित की जा रही है कि यह पूरी दुनिया में एक मिसाल है। मुख्यमंत्री एक संवेदनशील अभिभावक की तरह व्यवहार करते हुए राज्य की जनता का पूरा खयाल रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को मजबूत करने के लिए सरकार ने करोड़ों के ऋण माफ किए हैं तथा निःशुल्क बिजली दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को युगपुरुष और महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि इस तरह से आमजन के लिए सोचना, योजना बनाना और लोगों को लाभान्वित करना अपने आप में एक मिसाल है।
इस मौके पर उन्होंने प्रशासन गांवों के संग शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। रियाज ने कहा कि जो काम हो सकने संभव हैं, उनमें किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने बालरासर आथूणा के स्कूल में विज्ञान संकाय खुलवाने, पीथीसर के शहीद हवलदार इलाहीबक्स राउमावि में भौतिक संसाधन उपलब्ध करवाने तथा हिंदी का वरिष्ठ अध्यापक लगवाने का अनुरोध किया, जिस पर महिला आयोग अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और राज्य मंत्री जाहिदा हिना को दूरभाष पर इन समस्याओं के निवारण के लिए कहा।
इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने ग्रामीणों के ध्यानाकर्षण पर कब्रिस्तान के पास एक ट्रांसमीटर लगाने तथा लटके हुए 11 केवी लाइन के तारों को ऊंचा करवाने के निर्देश विद्युत निगम के सहायक अभियंता को दिए। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी उगम सिंह राजपुरोहित ने शिविर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने मंजू, जमीला बानो सहित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए और दिए जा रहे लाभ के बारे में उनसे चर्चा की।
इस दौरान बीडीओ शर्मिला छल्लाणी, तहसीलदार धीरज झाझड़िया, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत, हसन रियाज चिश्ती, हेमंत सिहाग, विकास मील, जंगशेर खां, आरिफ खां पीथीसर, शेर खान मलकान, मुबारिक भाटी, सिराज जोइया, अब्बास अगवाण, महिला अधिकारिता सुपरवाइजर कृष्णा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


