Rajasthan Gujjar Reservation:Today talk will decide the movement stance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज वार्ता में तय होगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन का रुख

khaskhabar.com: शनिवार, 19 मई 2018 11:04 AM (IST)
आज वार्ता में तय होगा गुर्जर आरक्षण आंदोलन का रुख
जयपुर। राज्य सरकार और गुर्जरों के बीच आज सचिवालय में फिर वार्ता होगी। इस वार्ताा के बाद गुर्जर आरक्षण आंदोलन का रुख तय होगा। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं की मंत्रिमंडलीय उप समिति से राजेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में वार्ता होगी। गुर्जरों ने 15 मई को हुई बयाना महापंचायत में राज्य सरकार काे एक हफ्ते का आरक्षण विवाद समाधान का अल्टीमेटम दिया था। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने 23 मई को पीलूपुरा में गुर्जरों की महापंचायत भी बुलाई थी। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने 13 बिंदुओं का प्रस्ताव संघर्ष समिति को दिया था। जिसमें 12 ऐसे बिंदु थे, जिसे राज्य सरकार एक घंटे के अंदर लागू करा सकती थी। लेकिन सरकार ने अब तक एक भी बिंदु पर एक्शन नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement