Rajasthan Farmers Skill and Capacity Development Training Organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन, 7 दिवसीय प्रशिक्षण दल को किया रवाना

khaskhabar.com: सोमवार, 15 सितम्बर 2025 6:27 PM (IST)
राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन, 7 दिवसीय प्रशिक्षण दल को किया रवाना
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में किसानों की क्षमता वृद्धि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकों की उपयोग हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से 40 कृषकों का 7 दिवसीय प्रशिक्षण दल को अतिरिक्त निदेशक निदेशक कृषि (विस्तार) इन्द्र सिंह संचेती, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) विनोद कुमार जैन, उप निदेशक उद्यान डॉ. शंकर सिंह राठौड, एवं उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) किशन गोपाल जाट ने सोमवार को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) किशन गोपाल जाट ने बताया कि युवा कृषकों का दल 15 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक राज्य के बाहर राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नासीक पर विषय “हाईटेक उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण (फल), जैविक खेती, जल उपयोयग दक्षता वृद्धि व फसल कटाई उपरान्त फसलों की प्रबन्धन एवं तकनीकी आदि विषयों पर“ नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त करेगा ताकि अपने क्षेत्र में भी वहां की उन्नत तकनीक को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सके। प्रशिक्षण दल के साथ प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार मीणा, एवं सह प्रभारी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक सुनील कुमार चौहान रहेगें। जो कि प्रशिक्षण का संचालन सुचारू रूप से करवायेगें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement