शिक्षकों
के रिक्त पद 60
से घटकर 25 प्रतिशत
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के 4 लाख
शिक्षकों एवं कर्मचारियों का पदस्थापन काउंसलिंग के माध्यम से किया गया है।
शिक्षकों की 83
हजार पदोन्नतियां एक रिकॉर्ड
है। पहली बार प्राचायोर्ं के लिए 5 हजार
नये पद सृजित किए गए हैं। शिक्षकों के रिक्त पद 60ः से घटकर 25ः ही रह गई। नये स्टाफिंग पैटर्न से दूर-दराज के विद्यालयों
में शिक्षक उपलब्ध हुए हैं। इन सुधारों का परिणाम है कि कक्षा 10 का रिजल्ट 66ः
से बढ़कर 73ः और कक्षा 12 का
78ः से बढ़कर 88ः
हो गया है।
कार्यक्रम के शुभारम्भ से पहले जहां मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा
आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया,वहीं
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी को ’बेटी
बचाओ,
बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलवाई, शिक्षक
प्रशस्ति पत्रिका एवं शिविरा पत्रिका के विशेषांक का विमोचन भी किया। उन्होंने
समारोह में 41
शिक्षकों को उत्कृष्ठ सेवा के
लिए शॉल ओढाकर,
प्रशस्ति पत्र एवं चैक भेंट
कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री कालीचरण सराफ, शिक्षा मंत्री
प्रो. वासुदेव देवनानी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री बीएल चौधरी,
मुख्य सचिव श्री ओपी मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजहंस उपाध्याय,
शासन सचिव शिक्षा श्री नरेश पाल गंगवार, सहित जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री
सलाहकार
परिषद् के सदस्य,
विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। शिक्षा
राज्य मंत्री
प्रो. वासुदेव देवनानी ने भी शिक्षकों को सम्बोधित किया।