Advertisement
राजस्थान बजट 2019 - जलदाय विभाग की महत्वपूर्ण घोषणाएं यहां पढ़ें

अलवर, भरतपुर, धोलपुर तथा सवाई मोधोपुर जिलों में पेयजल आपूर्ति हेतु आगामी वर्षो में निम्न परियोजनाएं प्राथमिकता से पूरी की जाएगीः-
1. चम्बल-अलवर पेयजल परियोजना से अलवर, भरतपुर तथा धौलपुर जिलों के 14 कस्बों एवं 3 हजार 72 गाॅंवों में चम्बल नदी से रू. 4 हजार 718 करोड की लागत से पेयजल आपूर्ति परियोजना।
2. दौसा तथा सवाईमाधोपुर जिलों के 5 कस्बों एवं 124 गाॅंवों को इसरदा बाॅध द्वार रू. 3 हजार 159 करोड की लागत से पेयजल आपूर्ति परियोजना।
ईर्स्टन राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट एक बहुत ही महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी लागत रू. 37 हजार करोड से अधिक है। राज्य सरकार द्वारा राज्य में पानी की कमी एवं भौगोलिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए केन्द्र सरकार से इस परियोजना को नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा देकर इसके क्रिन्यान्वयन में अपेक्षित भूमिका निभाने की पुरजोर अपील की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


