Rajasthan Barmer-Jaisalmer seat played out: RLP workers and Congress leaders support BJP Kailash Choudhary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर हो गया खेला : आरएलपी कार्यकर्ता व कांग्रेस नेताओं का बीजेपी के कैलाश चौधरी को समर्थन

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 9:19 PM (IST)
राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर हो गया खेला : आरएलपी कार्यकर्ता व कांग्रेस नेताओं का बीजेपी के कैलाश चौधरी को समर्थन
जयपुर। राजस्थान की सबसे हॉट सीट बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर मतदान से एक दिन पहले बड़ा खेला हो गया है। जाट नेता हनुमान बेनीवाल की पार्टी की स्थानीय कार्यकर्ताओ ने बीजेपी प्रत्याश व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस हेमाराम चौधरी व हरीश चौधरी का वीडियाे भी सामने आया है, जिसमें हेमाराम दोनों की ओर से बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देने में अपनी सहमति जता रहे हैं। दरअसल, इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी थी। दोनों राजनीतिक दलों के लिए भाटी ने चुनौती खड़ी कर दी है। उधर, राजपूत समाज की ओर से लगातार बीजेपी के विरोध में खबरें आ रही थीं। इससे भाटी को और मजबूती मिल रही थीं। बीजेपी को अब आरएलपी के एक बड़े धड़े का साथ मिल गया है. आरएलपी नेता गजेंद्र चौधरी और उनके समर्थकों ने मंत्री और कैलाश चौधरी को समर्थन दे दिया है। इससे राजनीतिक हलके में खलबली मच गई है। मीडियाकर्मियों ने जब हनुमान बेनीवाल से बातचीत की तो उनका कहना था कि नागौर में कांग्रेस के कई नेता प्रचार करने नहीं आए। बाड़मेर में आरएलपी ने उम्मेदाराम प्रत्याशी बनाया था, लेकिन कांग्रेस ने उम्मेदाराम को अपना प्रत्याशी बना दिया। इससे भी आरएलपी के लोगों में नाराजगी है।
जातिगत समीकरण उलझे
हेमाराम चौधरी के वायरल वीडियाे में वे बोल रहे हैं कि जाट समाज की बैठक में समाज ने कैलाश चौधरी को समर्थन देने का निर्णय किया। इसमें उनका और कांग्रेस नेता हरीश चाैधरी का भी समर्थन है। इसकी बड़ी वजह यही मानी जा रही है कि रवींद्र सिंह भाटी के समर्थन में राजपूत समाज लामबंद होता दिखाई दे रहा है। देखना यह है कि बाड़मेर में राजनीति समीकरण मतदान के जरिये किस प्रकार सुलझेंगे। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर चुनाव आयोग व अधिकारियों की भी नजरें लगी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement