सीकर। सोमवार तडके सीकर जिले के दादिया थाना इलाके में अनियंत्रित ट्रोला
ने आटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे तीन युवकों की मौत हो गई।
दादिया थाना पुलिस के अनुसार ट्रोला ने नवलगढ से सीकर की ओर आ रहे
आटोरिक्शा को टक्कर मारने से विजय कुमार-20 काना-12 और संजू ने मौके पर ही
दम तोड दिया। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अन्तिम संस्कार के लिए शव परिजनों
को सौप दिए गए हैं।