Rajasthan assembly elections - Congress released first list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विस चुनाव - कांग्रेस की पहली सूची जारी, देखें 152 नामों की लिस्ट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 नवम्बर 2018 09:32 AM (IST)
राजस्थान विस चुनाव - कांग्रेस की पहली सूची जारी, देखें 152 नामों की लिस्ट
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की हरी झंडी मिलने के बाद पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची में 152 नामों की सूची जारी की गई है। पहली सूची में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का नाम है। इसमें टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पार्टी महासचिव अशोक गहलोत अपनी परंपरागत सीट जोधपुर के सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी को नोखा सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट में बीजेपी के बागियों को भी साधने की खूब कोशिश हुई है। बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। बीजेपी से कांग्रेस में आए विधायक हबीबुर्रहमान को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है।
आगे देखिये सूची---

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement