Rajasthan Appropriation Act 2017 passed legislation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विनियोग अधिनियम विधेयक 2017 पारित

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 4:59 PM (IST)
राजस्थान विनियोग अधिनियम विधेयक 2017 पारित
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को राजस्थान विनियोग अधिनियम विधेयक 2017 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने विधेयक सदन में रखा। उन्होंने विधेयक उद्देश्यों और कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान में विद्यमान अप्रचलित और अनावश्यक विधियों को निरसित करने का निश्चय किया था। इसी अभियान में वर्ष 1950 से 2012 की कालावधि के दौरान अधिनियमित किए गए 235 विनियोग अधिनियमों की पहचान ऐसी विधियों के रूप में की गई है। जिन्होंने अपना प्रयोजन पूर्ण कर लिया है और जो गतकालिक और प्रभावहीन हो गई है। इसलिए उपर्युक्त अधिनियमितियों को निरसित किया जाना प्रस्तावित है।

[ लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement