खबर के मुताबिक बीएमसी चुनाव होने वाले हैं जिससे पहले मनसे ने अपना
परंपरागत मराठी-गैर-मराठी मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है। ताजा वीडियो मुंबई
के घाटकोपर इलाके का है। कुछ वक्त पहले भी राज ठाकरे की पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था जिसकी देशव्यापी निंदा
हुई थी। इसके जवाब में यूपी-बिहार में काम करने वाले महाराष्ट्र के लोगों
ने ठाकरे से ऐसा ना करने की अपील की थी।
यूपी-बिहार के कई इलाकों में
महाराष्ट्र के लोगों को फूल भी दिए गए थे। अब देखना यह होगा कि आखिर मनसे
कार्यकर्ताओं की यह गुंडागर्दी कब तक चल पाएगी।