Rain in Dausa brought relief as well as challenge, Surajpura and Morel dams overflow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में बारिश बनी राहत भी और चुनौती भी, सूरजपुरा और मोरेल बांध ओवरफ्लो

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 जुलाई 2025 7:52 PM (IST)
दौसा में बारिश बनी राहत भी और चुनौती भी, सूरजपुरा और मोरेल बांध ओवरफ्लो
दौसा। लगातार हो रही बारिश से अब बांध ओवर फ्लो होने लगे हैं। मोरेल के बाद अब सूरजपुरा बांध पर भी चादर चल गई है। जल संसाधन विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी रत्नेश शर्मा ने बताया कि सूरजपुरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। उन्होंने बताया कि मोरेल बांध पर ढाई फीट की चादर चल रही है। बांधों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बांधो पर मिट्टी के कट्टे रखवाए गए हैं। वहीं मोरेल बांध पर गार्ड भी तैनात किए हैं। बहाव क्षेत्र में लोगों को जाने से रोका जा रहा है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन भी बांधों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सावचेत है। जिले के अन्य बांधों में भी पानी की आवक बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement