railway worker house to steal millions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवेकर्मी के घर में लाखों की चोरी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 5:23 PM (IST)
रेलवेकर्मी के घर में लाखों की चोरी
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में रेलवेकर्मी के सूने मकान में शातिर चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। किरायेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरु कर दी। चकेरी थानाक्षेत्र के कृष्णानगर इलाके में रहने वाले अनिल पाण्डेय उर्फ गंजू रेलवेकर्मी है। उनके परिवार में पत्नी सुमन बेटी अकिंता है। किरायेदार मनोज तिवारी ने बताया कि रेलवेकर्मी कीबेटी मुम्बई में जॉब करती है। उसका हालचाल लेने के लिए मकान मालिक पत्नी सुमन के साथ तीन दिन पहले मुम्बई गये थे। सूना मकान पाकर देररात शातिर चोर खाली प्लाट के पीछे पड़ोसी की छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और मकान मालिक की तिजोरी तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण समेत नकदी चुरा ले गए। ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement