Railway Police can be ignored hundreds of lives-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे पुलिस की अनदेखी से जा सकती है सैंकड़ों लोगों की जान

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 3:08 PM (IST)
रेलवे पुलिस की अनदेखी से जा सकती है सैंकड़ों लोगों की जान
गुरुग्राम। रेलवे पुलिस की लापरवाही की वजह से शहर के रेलवे स्टेशन में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां तक कि लोगों की जानें भी जा सकती हैं। यहां के पैसेंजर एफओबी के बजाय पैदल रेलवे ट्रेक पार कर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाते हैं। रविवार को भी यहां ऐसा ही देखा गया। जबकि इस स्टेशन में सुबह से शाम तक लगातार ट्रेनें आती-जाती रहती हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां रेलवे की ओर से आरपीएफ व जीआरपी थाना बनाया गया है। बाकायदा इन थानों में जवानों को तैनाती भी की गई है ताकि वे न सिर्फ समय- समय पर अभियान चलाए बल्कि ऐसे लोगों पर शिकंजा भी कसे। लेकिन नियमित तौर पर ऐसा न होने की वजह से यहां रोजना रेलवे अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। वहीं रेलवे पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि पुलिस अपनी जिम्मेवारी पूरी तरह से निभा रही है। इधर, आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि अभियान चलाए जाते हैं लेकिन लोग मनमानी से बाज नहीं आते हैं। डीएसपी जीआरपी जोगिंदर सिंह का कहना है कि यहां जवान तैनात किए गए हैं ताकि वे सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखे। अगर ऐसा कुछ है तो संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement