Advertisement
महाकुंभ संपन्न होने के बाद प्रयागराज पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कर्मचारियों का जताया आभार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन, सीआरपी और जीआरपी ने सभी विभागों में अच्छा काम किया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने एकजुट होकर मेहनत की। ये महाकुंभ हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। मैं पीएम मोदी का आभार जताता हूं, जिनके नेतृत्व में इतना बड़ा धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा, "दुनियाभर से लोग यहां आए और उन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। रेलवे की तरफ से 13 हजार ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन 16 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया। रेलवे ने करीब साढ़े 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने का काम किया।"
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ-2025 का बुधवार को अंतिम मुख्य स्नान था। 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ में देश-विदेश से लेकर राजनीति, खेल, बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियों ने पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
महाकुंभ के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जानकारी दी कि प्रयागराज महाकुंभ में कितने श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
सीएम योगी ने बताया कि 45 दिनों तक चले प्रयागराज महाकुंभ में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व है, अविस्मरणीय है।
बता दें कि महाकुंभ के दौरान रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए 14 हजार से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया।
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 16 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया। इसमें 92 फीसदी ट्रेन मेल, एक्सप्रेस, सुपर-फास्ट, पैसेंजर और मेमू श्रेणी की रही हैं। जबकि 472 राजधानी और 282 वंदे भारत ट्रेन संचालित हुईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महाकुंभ नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


