Railway Department Major Mistake – Error in Minister Title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेलवे विभाग की बड़ी चूक – मंत्री के पदनाम में गलती

khaskhabar.com: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 1:56 PM (IST)
रेलवे विभाग की बड़ी चूक – मंत्री के पदनाम में गलती
बाद मे संशोधित निमंत्रण पत्र किया जारी जोधपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कवरेज के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी प्रेस आमंत्रण पत्र में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पदनाम गलत लिख दिया गया। पत्र में उन्हें " जलशक्ति मंत्री "बताया गया जबकी वे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री" हैं। यह चूक सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने हड़बड़ी में नया संशोधित पत्र तैयार करवाकर पत्रकारों के अलग-अलग ग्रुप्स में अलग-अलग लोगों से डलवाया, ताकि अपनी गलती पर पर्दा डाला जा सके।
जानकारों का कहना है कि किसी बड़े केंद्रीय मंत्री का पदनाम गलत लिखना केवल छोटी सी त्रुटि नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही है, जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement