Rahul,s counterattack, PM Modi likes peek into the others bathroom Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल का पलटवार, पीएम मोदी को दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 1:49 PM (IST)
राहुल का पलटवार, पीएम मोदी को दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद
उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने राहुल का नाम लिए बगैर कहा कि वह ऐसे राजनेता हैं जिन पर सबसे ज्यादा चुटकुले बनते हैं और जिनसे उनकी पार्टी भी दूरी बनाकर चलना चाहती है। अगर आप गूगल करेंगे तो इस कांग्रेस नेता से ज्यादा किसी भी और राजनेता पर चुटकुले नहीं बने होंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उनके बोलचाल का तरीका और वह ऐसी हरकतें करते हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उनसे 10 फुट दूर रहना पसंद करते हैं।’ इसके साथ ही मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस फैसले पर भी सवाल उठाया, जिसके तहत उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया। पीएम मोदी ने पूछा, जिस नेता से कांग्रेस के बड़े बड़े नेता किनारा करते हैं, अखिलेश जी आपने उसे गले लगा लिया, मुझे आपके विवेक पर संशय हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना मनमोहन सिंह से सीखें। पीएम मोदी ने कहा कि 30-35 सालों से आर्थिक फैसलों में मनमोहन सिंह की भूमिका रही। इतने घोटाले सामने आए, लेकिन मनमोहन सिंह पर दाग नहीं लगा। मोदीजी को जवानों की चिंता नहीं

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement