Rahul Jain gets first prize-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों में टोंक के राहुल जैन को पहला पुरस्कार

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अगस्त 2019 6:08 PM (IST)
राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों में टोंक के राहुल जैन को पहला पुरस्कार
जयपुर । राज्य में इस वर्ष बुनकरों को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। उद्योग आयुक्त व सीएसआर सचिव डाॅ. कृष्णा कांत पाठक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा घोषित पुरस्कारों में सूती साड़ी के नए डिजाइन के लिए आंवा टोंक के राहुल कुमार जैन का पहले पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। दूसरा पुरस्कार बनियाना दौसा के राधेश्याम कटारिया को काॅटन दरी व मनोहर थाना झालावाड़ की सुमित्रा को डबल बैड़ खेस पर काम के लिए तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा। डाॅ. पाठक ने बताया कि लालपुरा जालौर के किशनाराम को मैरिनो पट्टू और फलौदी जोधपुर के नारायण का सूती कुशन पर नए प्रयोग के लिए संयुक्त रुप से सात्वंना पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उद्योग आयुक्त डाॅ. पाठक ने बताया कि चयनित बुनकरों को 7 अगस्त को जयपुर के पंचायती राज संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
अतिरिक्त निदेशक आरके आमेरिया ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 17 जिलों से 34 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थी।
उद्योग आयुक्त की अध्यक्षता में गठित चयन समिति में अतिरिक्त निदेशक आरके आमेरिया, राज्य हैण्डलूम विकास कारपोरेशन के नायाब खान, बुनकर संघ के अमित बोहरा, केन्द्र सरकार के बुनकर सेवा केन्द्र के रुचि यादव और उप निदेशक उद्योग चिरंजी लाल की कमेटी द्वारा सोमवार को उद्योग भवन में आयोजित बैठक में पुरस्कारों का चयन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबबंधक जिला उद्योग केन्द्र जयपुर शहर डीडी मीणा, ग्रामीण सुभाष शर्मा जिला उद्योग अधिकारी राजेश सक्सेना, डीएन माथुर, संजय भारद्वाज, बुनकर सेवा केन्द्र व उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement