khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:13 AM (IST)
अलीगढ। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल
गांधी द्वारा देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा निकाली जा रही है। जिसके माध्यम
से कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश में 27 साल
से वनवास झेल रही कांग्रेस को मजबूत कर 2017 के विधानसभा सभा चुनाव में फ़तेह
दिलाया जा सके जबकि कांग्रेस युवराज राहुल गांधी का अलीगढ़ में रोड शो हुआ जिसमें
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोर-शोर से स्वागत किया और कांग्रेस
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और उत्तर
प्रदेश की बदहाली के लिये बीजेपी, बसपा और सपा को जिम्मेदार ठहराया है।