Rahul Gandhi will be discussing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौन बनेगा मंत्री - राहुल गांधी के सामने होगा मंथन

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 दिसम्बर 2018 6:14 PM (IST)
कौन बनेगा मंत्री - राहुल गांधी के सामने होगा मंथन
जयपुर । राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने मंथन होगा। माना जा रहा है कि गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की बैठक हो सकती है। अगर संभावित मंत्रिमंडल की बात करें , पूर्व और अनुभवी चेहरों में डॉ.सीपी जोशी, शांति धारीवाल, डॉ. जितेंद्र सिंह, राजेंद्र पारीक, परसादीलाल मीणा, परसराम मोरदिया, रामलाल जाट, महेंद्रजीत मालवीय, भरत सिंह, रमेश मीणा, दीपेंद्र सिंह शेखावत, अशोक बैरवा, प्रमोद जैन भाया, रघु शर्मा, राजेंद्र विधूड़ी, प्रमोद जैन भाया, डॉ बीडी कल्ला का नाम शामिल हो सकता है। साथ ही हरीश मीणा, गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतापसिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, अमीन कागजी, रफीक खान के नाम शामिल हो सकते है। वहीं अगर नए चेहरों की बात करें,तो राज्यमंत्री और संसदीय सचिवों में उन्हें जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement