Rahul Gandhi statements not serious - Pranami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी के बयानों में गंभीरता नहीं - परनामी

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 01:59 AM (IST)
राहुल गांधी के बयानों में गंभीरता नहीं - परनामी
जयपुर । प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जितने भी बयान दिए है, वो तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के लिए कर्ज माफी, बिजली का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। लेकिन क्या पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों का कर्जा या बिजली का बिल माफ किया था, इसका तथ्यात्मक जवाब राहुल गांधी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी बिखराव की स्थिति में है। इसलिए राहुल गांधी को बारां में आना पड़ा है। परनामी ने कहा कि अगर राजस्थान कांग्रेस एकजुट होती तो, कांग्रेस विधायक रमेश मीणा को अलग से जनसभा या रैली करने की जरूरत नहीं पड़ती। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि राहुल गांधी ने कानून-व्यवस्था और बलात्कार के मामलों को लेकर भी वसुंधरा सरकार पर आरोप लगाए है। लेकिन खुद उनके तीन कांग्रेस के नेता बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement