Rahul Gandhi has exposed the Election Commission by presenting facts on vote theft: Deepak Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वोट चोरी पर तथ्य पेश कर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बेनकाब कर दिया : दीपक शर्मा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 3:58 PM (IST)
वोट चोरी पर तथ्य पेश कर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बेनकाब कर दिया : दीपक शर्मा
शिमला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से वोट चोरी पर तथ्य पेश करके बड़े षडयंत्र का खुलासा किया है उससे वोट चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। समूची भाजपा चुनाव आयोग की प्रवक्ता बन कर इसे बचाने में जुट गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा ने आज कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाए हैं बल्कि तथ्य पेश करने वोट चोर षड्यंत्रकारियों को बेनकाब किया है। इस खुलासे के बाद भाजपा राहुल गांधी के वक्तव्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करके झुठलाने की कोशिश कर रही है। यह निंदनीय है। दीपक शर्मा ने कहा कि देश में लोकतंत्र में जनता का वोट चोरी किया जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया यह इतिहास का सबसे बड़ा हमला है। जनता का वोट चोरी किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 में मोदी सरकार वोट चोरी से गठित सरकार है। किसान नेता ने कहा कि राहुल गांधी के खुलासे के बाद मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मामले पर सरकार लीपापोती कर रही है। जबकि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी। दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस विषय को देश के हर वोटर तक लेकर जायेगी और जनता को जागरूक करेगी। जिस तरह से वोट चोरी का षडयंत्र रचा गया है उससे चुनावों का कोई अर्थ नहीं रह गया है। इस विषय पर देश के युवा वर्ग को आगे आना होगा ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement