Rahul Gandhi Accuses RSS of Spreading Hatred in the Society-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज में नफरत फैला रहा है RSS : राहुल गांधी

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 5:34 PM (IST)
समाज में नफरत फैला रहा है RSS : राहुल गांधी
अजमेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस राष्ट्रीय सेवा दल की राष्ट्रीय सभा में राहुल गांधी ने कहा कि जो हॉफ पैंट पहनकर, सुबह के समय लाठियां लेकर चलते हैं, वे सिर्फ नफरत फैला रहे हैं। उनका संदर्भ आरएसएस की देश भर में सुबह में लगने वाली 'शाखाओं' से था। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस प्यार व सौहार्द से देश को बदलना चाहती है।
उन्होंने कहा कि देश अब एक वैचारिक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस व भाजपा नफरत फैला रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ एक विचारधारा है जो प्यार व शांति फैला रही है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 70 सालों में कोई विकास नहीं होने की बात बार-बार दोहराने पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement