rahul attack once again on pm modi on demonisation -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी पर मैं बोलूंगा तो PM संसद में बैठ नहीं पाएंगे:राहुल गांधी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:47 PM (IST)
नोटबंदी पर मैं बोलूंगा तो PM संसद में बैठ नहीं पाएंगे:राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि पीएम लोकसभा में आने से डरते हैं वैसे पूरे देश में लंबा चौड़ा भाषण दे रहे हैं। मैं पिछले एक महीने से बहस के लिए तैयार हूं लेकिन सरकार इससे भाग रही है। मैं सिर्फ गरीबों को सच्चाई से रूबरू कराना चाहता हूं। इसके साथ ही राहुल ने नोटबंदी को देश का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया है। साथ ही राहुल ने कहा कि यदि वह सदन में इस विषय पर बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। राहुल ने साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि अगर मैं बोलूंगा तो पीएम संसद में बैठ नहीं पाएंगे। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बीते एक महीने से मैं लोकसभा में बोलना चाहता हूं कि देशभर में नोटबंदी के बाद गरीबों के दिल में क्या है. लेकिन मुझे अपनी बात कहने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, यदि वे मुझे संसद में बोलने की इजाजत देते हैं तो आप देखेंगे की भूचाल आ जाएगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नोटबंदी भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, वह पूरे देशभर में भाषण दे रहे हैं, लेकिन लोकसभा में आने से डर रहे हैं। वह क्यों दूर भाग रहे हैं। संसद में गतिरोध जारी ...
जैसा कि आपको पता है नोटबंदी के मामले को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। बार बार र्कायवाही स्थगित हो रही है। शुक्रवार को संसद की कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई और विपक्षी दलों ने फिर सदन चलने नहीं दिया। राहुल ने नोटबंदी को एक बेकार फैसला बताया और कहा कि केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये फैसला लिया गया।
वहीं बीएसपी प्रमुख मायावती ने राज्यसभा में नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है नहीं तो देश के किसानों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
-> जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement