Queen Hada Government College soon will be Graduate -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाडी रानी महाविद्यालय को किया जाएगा स्नातकोत्तर

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 10:54 PM (IST)
हाडी रानी महाविद्यालय को किया जाएगा स्नातकोत्तर
जयपुर। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को विधानसभा में सलूम्बर के हाडी रानी राजकीय महाविद्यालय को शीघ्र ही स्नातक से स्नातकोत्तर के रूप में क्रमोन्नत करने का आश्वासन दिया। माहेश्वरी ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि यह क्षेत्र पूरा आदिवासी है तथा यह 21 साल पुराना महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि आयोजना मद वर्ष 2017-18 के लिए इस मामले को बजट निर्णायक समिति में (बीएफसी) में रखा गया है। माहेश्वरी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में यह सलूम्बर का सबसे पुराना महाविद्यालय होने के नाते इसे स्नातक से स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रूप में क्रमोन्नत करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। राजगढ़ में शीघ्र होगा महाविद्यालय का निर्माण
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूमि आवंटन के शीघ्र बाद महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा राजस्व विभाग को प्रस्ताव भी भिजवा दिया गया है।
माहेश्वरी ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए बताया कि राजगढ़ क्षेत्र में 2013-14 से राजकीय महाविद्यालय का शैक्षणिक सत्र राजकीय उच्च विद्यालय में अस्थायी परिसर के रूप में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 2 मार्च, 2016 को पूर्व में राजस्व विभाग को इस क्षेत्र में महाविद्यालय के लिए 8 हजार वर्ग फीट भूमि आवंटन करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस संबंध में राजस्व विभाग को पुन: 8 दिसम्बर, 2016 को महाविद्यालय के लिए जमीन आवंटन का संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है, इस पर कार्रवाई चल रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही भूमि का आवंटन होगा, वहां महाविद्यालय निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement