quarry workers child can Apply for scholarships till 30th September-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खदान श्रमिकों के बच्चे छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 3:00 PM (IST)
खदान श्रमिकों के बच्चे छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
बीकानेर। चूना पत्थर और डोलोमाइट सहित अन्य खदान श्रमिकों के बच्चे छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय कल्याण आयुक्त एस.सी जोशी ने बताया कि कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी सत्र 2017-18 के तहत छात्रवृत्ति के लिए आनॅलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसमें कक्षा एक से दसवीं तक 30 सितंबर और कक्षा 11 से उच्च कक्षा के लिए आवेदन 31 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के लिए जरूरी है कि उनके माता-पिता पिछले छह माह या अधिक समय से खदान श्रमिक हों। उनकी आय दस हजार हो या इससे कम। साथ ही विद्यार्थी केंद्रीय या राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement