Qaumi Tarane resonated on net-theat -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेट-थियेट पर गूंजे कौमी तराने

khaskhabar.com: रविवार, 15 अगस्त 2021 3:16 PM (IST)
नेट-थियेट पर गूंजे कौमी तराने
जयपुर। देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रदेश केगायक संजय रायजादा ने नेट-थियेट पर जय हो! कार्यक्रम में अपनी ओजस्वी स्वरों में लोकप्रिय देशभक्ति गीत गाकर मां भारती का वंदन किया। नेट-थियेट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि संजय रायजादा अपने गायन की शुरुआत, मेरे देश की धरती सोना उगले से की और उसके बाद शहीद भगत सिंह का तराना, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वह भारत देश है मेरा और कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, गाकर देशभक्ति का जज़्बा पैदा कर दिया। सारेगामा के गायक संजय ने कौमी तराना अपनी आज़ादी को हरगिज़ मिटा सकते नहीं और रंग दे बसंती चोला जब गाया तो ऑनलाइन सुन रहे श्रोताओ ने भरपूर सराहना की। संजय ने अपनी पुरकशिश एवं मखमली जादूई आवाज से श्रौताओं को मंत्र मुग्ध किया।
संजय के साथ गिटार पर अंशु सक्सैना, सिंन्थसाइजर पर कपिल बालोदिया, तबले पर सांवन डांगी और ऑक्टोपैड पर विमल सन उर्फ भय्यू ने अपनी शानदार संगत से देश भक्ति का जज़्बा जगा दिया। कार्यक्रम का संचालन आर0 डी0 अग्रवाल ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement