जितने भी धार्मिक अनुष्ठान वे सभी अर्थ की प्राप्ति के लिए नहीं अपितु
ईश्वर की प्राप्ति कैसे हो, इसके लिए करना चाहिए। पूरे विश्व का जो मालिक
है, ऐसा ईश्वर वह हमारे अंदर विराजमान है। उसको जानने पर हम सभी कीे परम
आनंद की प्राप्ति होती है। संसार में जितने भी रिश्तेदार है संबंधी है, वे
तो केवल संसार तक ही सीमित रह जाते है। अगर हमें परमात्मा से संबंध बनाना
है तो उनकी भक्ति जो सच्चे मन से करता है, वह परम आनंद दशा को प्राप्त करता
है। जो आनंद ईश्वर व गुरूओं की भक्ति में वह तुम्हें कहीं भी प्राप्त नही।
इसीलिए भक्ति में रमे रहो,जमे रहो और परम आनंद को प्राप्त करते रहो।
समिति के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश मोदी के अनुसार श्रीमद् भागवत रस रहस्य
25 सितम्बर तक रोजाना दोपहर 3से 6.30 बजे तक होगी।