purchased brassware on Dhanteras its banificial-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 6:16 PM (IST)
धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फल
दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस को लेकर बाजारों में खासी रौनक देखने को मिल रही है। दरअसल धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी जन्म हुआ था,इसीलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में पूजा जाता है। इस दिन गहनों और बर्तन की खरीदारी जरूर की जाती है।शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान त्रयोदशी के दिन ही भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी कहा जाता है। धन और वैभव देने वाले इस त्रयोदशी का विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय बहुत ही दुर्लभ और कीमती वस्तुओं के अलावा शरद पूर्णिमा का चंद्रमा,कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धनवंतरी और कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवती लक्ष्मी जी का समुद्र से अवतरण हुआ था। यही वजह है कि दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन और उसके दो दिन पहले त्रयोदशी को भगवान धनवंतरी का जन्म दिवस धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। भगवान धनवंतरी को नारायण भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement