Punjab to set up Dera Baba Nanak Development Authority-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब : डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के लिए प्रस्ताव पारित

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 दिसम्बर 2018 09:27 AM (IST)
पंजाब : डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के लिए प्रस्ताव पारित
चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को डेरा बाबा नानक कस्बे और उसके आस-पास के इलाके को विकसित करने तथा सुंदर बनाने हेतु डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के गठन के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया। यह निर्णय सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की 550वीं जयंती से पहले लिया गया। 550वीं जयंती अगले साल नवंबर में होगी और साल भर चलने वाले जश्न की शुरुआत सरकार द्वारा 23 नवंबर को गुरुपर्व से कर दी गई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में इस मौके पर करतारपुर गलियारे के खुलने को एक ऐतिहासिक कदम के रूप में इसका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक मौके के दौरान इलाके में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं को उन्नत बनाने के लिए पहले ही कई विकास परियोजनाओं की घोषणा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement