Punjab Police will conduct cycling rally on martyrdom day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीदी दिवस पर पंजाब पुलिस करेगी साइकिल रैली का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 3:05 PM (IST)
शहीदी दिवस पर पंजाब पुलिस करेगी साइकिल रैली का आयोजन
फाजिल्का। शहीद ए आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस 22 मार्च को पंजाब पुलिस की ओर से प्रदेश में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य मकसद युवाओं में देशभक्ति की भावना के साथ उनमें प्रदूषण रहित वातावरण बनाने के लिए उत्साहित करना और साफ सुथरा वातावरण बनाना है। फाजिल्का पुलिस कप्तान डाॅ केतन बलीराम पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 23 मार्च को 120 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन पंजाब पुलिस की ओर से किया जा रहा है। जो 22 मार्च को वार मेमोरियल आसफवाला फाजिल्का से सुबह 8 बजे चलकर जलालाबाद और फिरोजपुर होते हुए शाम को सारागड़ी गुरूद्वारा पहुंचेगी। जो 23 मार्च को हुसैनीवाला में बने शहीद स्मारक पहुंचकर समाप्त होगी। रैली में एक हजार से अधिक युवाओं के साथ जिले के नागरिक भाग लेंगे। इस दौरान शहीद स्मारक पर सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement